राँची :: कुरमी समाज के लोग शनिवार को राँची व झारखंड के लगभग अन्य जिलों समेत उड़ीसा, बंगाल से अपनी मांगों को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में उपस्थिति दर्ज कर बड़ा धरना प्रदर्शन किया, कुरमी समाज के लोग देश के कुल तीन राज्यों से दिल्ली पहुँचे थे। कुरमी समाज के लोगों ने अपनी मुख्य दो माँगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जिसमें प्रथम माँग ये था के इन तीनों राज्यों में कुरमी समाज की आबादी अन्य समाजों (जिन्हें खास आदिवासी का दर्जा सरकार द्वारा प्राप्त हो चुका है) के मुकाबले में कुरमी समाज का आबादी मिलता जुलता है, इसलिये महाधरना में उपस्थित लोगों की पहली प्राथमिकता सरकार से है के कुरमी समाज को आदिवासी का दर्जा मिले, वहीँ दूसरी माँगें, कुरमी को 8 वीं अनुसूची में शामिल करना, यही दो मुख्य माँगों को लेकर देश के तीनों राज्यों से कुरमी समाज के लोग बढ़ चढ़कर केंद्र सरकार व राज्य सरकार को धरना प्रदर्शन कर बड़ा संदेश भेजा है। इस बड़ा धरना प्रदर्शन में कुरमी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय शीतल ओहदार जी ने इस महाधरना प्रदर्शन की अध्यक्षता किए। जिसमें कुरमी विकास मोर्चा के केंद्रीय प्रधान महासचिव आदरणीय राजेंद्र महतो, केंद्रीय प्रधान प्रवक्ता संजय लाल महतो, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थानेश्वर महतो, रचिया महतो, महेंद्र महतो, केंद्रीय कोषाध्यक्ष अनिल महतो, केंद्रीय मीडिया प्रभारी शखीचंद महतो,केंद्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा देवी, केंद्रीय महासचिव किरण देवी, सरस्वती देवी, केंद्रीय उपाध्यक्ष सावित्री देवी, रांची जिला अध्यक्ष सोनालाल महतो, मुकेश सिंहा,रूपेश महथा, बबलू महतो,रबीता देवी, कंचन रानी, अनीता देवी,रानीलता देवी, प्रिया कुमारी, लालो देवी, कल्पना रानी,रेखा देवी, बसंती देवी, चंद्र भूषण महतो, रीता देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी, धनेश्वरी देवी, सोमा महतो, प्रदीप महतो, राजू महतो, संदीप महतो, फुल्को देवी , नेपाल महतो, मिथलेश महतो, अमित महतो, मुकेश महतो आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए।
