मुखिया संघ की बैठक में मानदेय व 15वें वित्त की राशि नहीं मिलने पर नाराजगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़िया | संवाददाता

पाकुड़िया पंचायत भवन में शनिवार को मुखिया संघ की बैठक संघ के सदस्य कालेश्वर हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 18 पंचायतों के मुखिया शामिल हुए। बैठक में मुखियाओं ने लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा निकट है, ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द मानदेय का भुगतान करना चाहिए।

साथ ही पंचायतों को दो वर्षों से 15वें वित्त आयोग की राशि नहीं मिलने से विकास योजनाएं ठप पड़ी हैं। बैठक में समन्वय समिति की बैठक नियमित रूप से करने और मुखिया संघ को सशक्त बनाने पर चर्चा हुई।

मौके पर प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, बनियापसार की मुखिया सलोमी बेसरा, तेतुलिया की मोनिका सोरेन, पाकुड़िया की अनिता सोरेन, राजपोखर की ललिता टुडू, बड़ासिंहपुर के कालेश्वर हेम्ब्रम, गणपुरा की सुशीला मरांडी, खकसा की ब्रेन्तियुस हेम्ब्रम सहित 18 पंचायतों के मुखिया मौजूद थे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें