तालडीह में अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़िया | संवाददाता

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती तालडीह गांव स्थित ब्राह्मणी नदी के पास एक खेत से शनिवार सुबह अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पाकुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया।

महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। शव पर काले रंग की फटी हुई नाईटी मिली है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि जहां शव मिला है, वह पाकुड़िया थाना क्षेत्र की अंतिम सीमा है, जिसके ठीक बाद दुमका जिले का शिकारीपाड़ा क्षेत्र शुरू होता है। ऐसे में मामला अन्य थाना क्षेत्र से जुड़ा होने की आशंका भी जताई जा रही है।
पाकुड़िया पुलिस महिला की शिनाख्त और घटना के कारणों की गहन जांच में जुटी हुई है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें