पाकुड़िया | संवाददाता
संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत शनिवार को पाकुड़िया प्रखंड कांग्रेस कमिटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला ऑब्जर्वर एवं पूर्व सांसद अब्दुल खालेक, प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद और झारखंड मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां ने की। इस दौरान प्रखंड में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही विधायक प्रतिनिधि से संबंधित विषयों पर भी विमर्श किया गया।
ऑब्जर्वर अब्दुल खालेक ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना होगा। बैठक में नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए और सर्वसम्मति से प्रक्रिया तय की गई।
बैठक में प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू, जिला महासचिव उपेंद्र सिंह, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शांति मेरी टुडू, कमाल अंसारी, स्टीफन मरांडी, चारलेश मरांडी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।