झारखंड विधानसभा ने लोक भवन का नाम बदलने के प्रस्ताव को रखा, बिरसा भवन और सिदो-कान्हू भवन बनने की राह पर

संसदीय कार्य मंत्री ने सदन में किया प्रस्ताव पेश, राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का उद्देश्य रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन आज एक ऐतिहासिक प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा गया। संसदीय कार्य मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर ने राजधानी रांची स्थित ‘लोक भवन’ का नाम बदलकर ‘बिरसा भवन’ […]

किसानों को मिली बड़ी राहत, 22 खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी

कैबिनेट की मंजूरी, मक्का, रागी और दालों समेत सभी फसलों के समर्थन मूल्य में इजाफा, लागत का डेढ़ गुना मूल्य सुनिश्चित नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आगामी 2025-26 खरीफ विपणन सीजन के लिए 22 अनिवार्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई […]

झारखंड शराब घोटाला: विपक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 136 करोड़ के नुकसान का लगाया आरोप

रांची: झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर शराब घोटाले में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार एक सरकारी अधिकारी को बलि का बकरा बनाकर खुद को बचाने की कोशिश कर रही है। विपक्ष के प्रमुख आरोप: · भारी वित्तीय नुकसान: मरांडी ने दावा किया […]

मौसम चेतावनी: अगले 3 दिन झारखंड में और बढ़ेगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ व ट्रफ का रहेगा असर

रांची: झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहरी से राहत के आसार अभी नहीं दिख रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले तीन दिनों (11 से 13 दिसंबर) तक राज्य पर पश्चिमी विक्षोभ और एक ट्रफ (दबाव का निम्न क्षेत्र) का व्यापक प्रभाव रहेगा, जिससे ठंड की तीव्रता और बढ़ […]

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से खो-खो महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, 2026 में रांची में होगी पहली कॉमनवेल्थ खो-खो प्रतियोगिता

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को विधानसभा परिसर में भारतीय खो-खो महासंघ (KKFI) और कॉमनवेल्थ खो-खो महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मार्च 2026 में रांची में आयोजित होने वाली पहली कॉमनवेल्थ खो-खो प्रतियोगिता के विस्तृत प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर […]

स्वाहिद दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का असम के शहीदों को भावपूर्ण नमन, असमिया में किया पोस्ट

गुवाहाटी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम आंदोलन के दौरान प्राण न्यौछावर करने वाले 855 शहीदों को स्वाहिद दिवस के अवसर पर असमिया भाषा में भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने आधिकारिक X हैंडल से असमिया में पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा: অসম আন্দোলনৰ সকলো শ্বহীদলৈ মোৰ শ্ৰদ্ধাঞ্জলি। তেওঁলোকৰ ত্যাগ আৰু বলিদানে অসমৰ সংস্কৃতি […]

दुमका में निलंबित आईएएस विनय चौबे से जुड़े ठिकाने पर एसीबी का बड़ा छापा, 8+ घंटे तक चली तलाशी, दस्तावेज बरामद

दुमका: निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े शराब घोटाले की जांच में झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को दुमका में एक बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने व्यवसायी नवीन पटवारी के एक मकान पर छापा मारा, जिसकी जांच विनय चौबे से संबंध बताए जा रहे हैं। छापे का विवरण: · एसीबी की 6 […]

रांची के डोरंडा में दो आपराधिक गुटों के बीच भिड़ंत, पुलिस कार्रवाई में एक आरोपी की छत से कूदकर पैर तुड़वाई रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दो आपराधिक गुटों के बीच हुई मारपीट ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। तुलसी चौक और यूनिस चौक के निकट […]

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर मोहनपुर में इंटक द्वारा कंबल वितरण
संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

देवघर,
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोनिया गांधी के जन्मदिन पर मोहनपुर प्रखंड में इंटक द्वारा जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोहनपुर प्रखंड इंटक के प्रखंड अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर की अध्यक्षता में चकरमा पंचायत के बुतरुवाडीह गांव (वार्ड संख्या 12) में ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण कर जन्मदिन मनाया गया।

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक अध्यक्ष अनंत मिश्रा, देवघर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी, मोहनपुर प्रखंड इंटक अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर तथा देवघर जिला इंटक महासचिव पूजा देवी उपस्थित रहीं। सोनिया गांधी के दीर्घायु होने और उनके नेतृत्व में कांग्रेस के मजबूत होने की कामना भी की गई। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित सदस्यों द्वारा लड्डू वितरण से हुई।

इस अवसर पर उर्मिला देवी, पागो राउत, पूजा देवी, मोनी देवी, दुलारी देवी, जलेश्वरी देवी, कविता देवी, रेखा देवी, अंजू देवी, पुनीता देवी, मंजू देवी, लालू कापरी, पोखन महतो, पार्वती देवी, जलेश्वर तांती, शांति देवी, भुवनेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों के बीच कंबल बांटे गए। कार्यक्रम में तारणी महतो, प्रेम राउत, मोहम्मद यूनुस मियां, विजय दास, नरेश यादव, अजीत दास, गुडसन यादव, रंथा राउत, रामदेव राउत समेत अन्य ग्रामीण लाभान्वित हुए।

प्रदेश सचिव अजय कुमार ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि सोनिया गांधी का मार्गदर्शन कांग्रेस संगठन को मजबूती देता रहा है और आगे भी प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर ने दिया।

*सदन को हंगामे की भेंट चढ़ाकर जनता के बुनियादी सवालों से मुंह मोड़ रही है भाजपा | सदन और जनता से सत्र बर्बाद करने पर सार्वजनिक रूप से  माफी मांगे भाजपा* ।
*विजय शंकर नायक*
झारखंड का शीतकालीन सत्र जिस तरह भाजपा के हंगामे की भेंट चढ़ गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधी चोट है। यह केवल सदन की कार्यवाही बाधित होने का मामला नहीं, बल्कि झारखंड की करोड़ों जनता की उम्मीदों और अधिकारों की हत्या है। झारखंड के शीतकालीन सत्र का हंगामे में समाप्त होना लोकतंत्र और जनता—दोनों के साथ सीधा विश्वासघात है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब राज्य के गरीब, मजदूर, किसान, युवाओं और आदिवासी–मूलवासी समाज के सामने बेरोज़गारी, महँगाई, पेयजल संकट, सड़क–बिजली–स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याएँ खड़ी हैं, तब सदन को जवाबदेही का मंच बनाने के बजाय भाजपा ने उसे जानबूझकर मछली बाज़ार बना दिया है ।

उपरोक्त बाते आज आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक,ने कही | इन्होने आगे कहा की  भाजपा का काम अब मुद्दों पर बहस करना नहीं, बल्कि सदन को ठप कराकर जनता की आवाज़ को दबाना बन गया है।भाजपा को डर है कि बुनियादी सवालों पर चर्चा हुई तो उसकी पोल खुल जाएगी | महँगाई पर भाजपा बोलने से कतराती है, बेरोज़गारी पर उसके पास कोई जवाब नहीं, आदिवासी–मूलवासी अधिकारों पर उसकी नीतियाँ हमेशा संदेह के घेरे में रही हैं, झारखंड की खनिज संपदा पर लूट की राजनीति को लेकर भाजपा पहले ही सवालों के कठघरे में है। आज यही कारण है कि वह सदन में शोर मचाकर इन असहज सवालों से बचना चाहती है। भाजपा ने पूरे सत्र को मुद्दों से भटकाने, सदन को ठप करने और सरकार को काम करने से रोकने के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। यह व्यवहार विपक्ष का नहीं, जनता के अधिकारों का शत्रु बनने जैसा है।

श्री नायक ने आगे कहा की सदन लोकतंत्र का पवित्र मंच है, भाजपा ने उसे अपनी राजनीति का अखाडा  बना दिया है जो राज्य की गरीब गुरबा जनता के लिए शुभ संकेत नही है | झारखन की जनता यह पूछने का अधिकार रखती है कि आखिर क्यों शीतकालीन सत्र में एक भी गंभीर जनमुद्दा नहीं उठने दिया गया? क्यों हंगामा ही भाजपा की रणनीति बन चुका है? क्या भाजपा झारखंड के जनता-मुद्दों से इतनी दूर हो चुकी है कि अब उसके पास सवालों का जवाब नहीं, सिर्फ नाटक और उपद्रव ही बचे हैं | मैं भाजपा को स्पष्ट चेतावनी देता हूँ—झारखंड की जनता सब देख रही है | सदन को बाधित करके भाजपा ने यह साबित कर दिया कि उसे जनता के दुख-दर्द से कोई सरोकार नहीं।उसके लिए सत्ता की राजनीति और मीडिया का शोर जनता के सवालों से बड़ा हो गया है।

श्री नायक ने आगे कहाः की जनता चाहती थी की सदन में कानून बने, नीतियाँ बनें, जन समस्याओं का समाधान हो लेकिन भाजपा ने जनता की आशाओं को रौंदते हुए पूरी कार्यवाही को सड़कछाप नाटक में बदल दिया। यह विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं, विपक्ष की विफलता है।भाजपा के लिए अब मुद्दे नहीं, सिर्फ कैमरे, हंगामा और टकराव ही राजनीति बन चुके हैं। झारखंड की जनता को उसका हक चाहिए—हंगामा नहीं, समाधान चाहिएमैं मांग करता हूँ कि—सदन में जनता के बुनियादी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हो।भाजपा जनता से माफी मांगे कि उसने पूरा सत्र बर्बाद किया।प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने के बजाय शोर-शराबे की राजनीति को छोड़ा जाए।सदन में बाधित कार्यवाही को पुनः चलाकर बुनियादी मुद्दों पर पूरी चर्चा कराई जाए।भाजपा सदन व जनता से सत्र बर्बाद करने के लिए माफी मांगे। भविष्य में ऐसी राजनीतिक अराजकता को रोकने के लिए कड़े नियम लागू हों।