नेमरा पहुंचे केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात; रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामगढ़/नेमरा: केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इसके बाद वह मुख्यमंत्री की दिवंगत मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान सीता सोरेन और कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। केंद्रीय मंत्री ने परिवार के सदस्यों से मिलकर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की।

7 अक्टूबर को हुआ था रूपी सोरेन का निधन

गौरतलब है कि रूपी सोरेन का निधन 7 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे रांची के हिल व्यू अस्पताल में हुआ था। वह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिवंगत वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन की पत्नी थीं।

उनके निधन के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग शोक व्यक्त करने और परिवार के प्रति संवेदना जताने पहुंच रहे हैं।

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

Leave a Comment

और पढ़ें