रांची: JSSC-CGL से जुड़े मामले में बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। मामले की सुनवाई न्यायाधीश दीपक रोशन की एकलपीठ में होगी। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रार्थियों को 10 दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक उनकी ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया है।
पिछली सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से मामले में काउंटर एफिडेविट भी दाखिल किया गया था। अब बुधवार की सुनवाई में अदालत प्रार्थियों की ओर से जवाब दाखिल किए जाने की स्थिति और मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर सुनवाई करेगी।
जांच की मॉनिटरिंग के लिए रिटायर जस्टिस नियुक्त
JSSC-CGL से जुड़ी परीक्षाओं के मामले की जांच की मॉनिटरिंग के लिए रिटायर जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को नियुक्त किया गया है। वहीं, जांच के लिए आईपीएस अधिकारी आरके मल्लिक को नोडल हेड ऑफिसर बनाया गया है।
आज की सुनवाई पर टिकी नजर
JSSC-CGL मामले की जांच और उससे जुड़े न्यायिक पहलुओं को लेकर आज की सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अदालत प्रार्थियों के जवाब और राज्य सरकार की ओर से दाखिल काउंटर एफिडेविट के आधार पर आगे की प्रक्रिया पर निर्देश दे सकती है।
मामले में आगे क्या दिशा तय होती है, इस पर बुधवार की सुनवाई के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।









