गिरिडीह:5 हजार रुपये रिश्वत लेते मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार को ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



धनबाद ACB की टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरिडीह जिले के मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पर एक वाहन के बीमा क्लेम से जुड़े मामले में 5 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।
दरअसल, शिकायतकर्ता की स्कॉर्पियो गाड़ी 19 जुलाई 2026 को मधुबन थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। इसके बाद गाड़ी का बीमा क्लेम लेने के लिए शिकायतकर्ता ने थाना प्रभारी से संपर्क किया।
आरोप है कि थाना प्रभारी ने बीमा क्लेम के लिए 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई।
इसके बाद 16 सितंबर को ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर गिरिडीह जिले में विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

Leave a Comment

और पढ़ें