उत्तराखंड। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड के हल्द्वानी सिटी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाओं को आहत करने के आरोप से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी सिटी कोतवाली में अमित कुमार नामक अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्य की शिकायत पर यह FIR दर्ज की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की कथित टिप्पणियों से अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 196 और 299 के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज किया है।
FIR दर्ज होने के बाद अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और राहुल गांधी की कथित टिप्पणियों से संबंधित तथ्यों की जांच करेगी। मामले को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।









