रांची से छात्रों का बड़ा ऐलान, 20 अगस्त को सीएम आवास घेराव की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रांची। रांची में जारी JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन ने अब नया रुख ले लिया है। छात्र नेताओं ने सरकार को 18 अगस्त तक का अल्टीमेटम देते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर 20 अगस्त को बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं के साथ मुख्यमंत्री आवास घेराव करने की घोषणा की है।



छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से आंदोलन के बावजूद सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन का तरीका बदला जाएगा और भगत सिंह के रास्ते पर चलने की बात कही। उन्होंने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

छात्रों की प्रमुख मांगों में JSSC-CGL का परिणाम रद्द करना, TDPL एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करना और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग शामिल है।



वहीं छात्र नेता पीयूष कुमार ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की भूमिका से प्रेरणा लेते हुए अब राज्य में नौकरियों की सुरक्षा के लिए आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि JSSC-CGL और JPSC 11वीं–13वीं परीक्षा रद्द नहीं की गई और सीबीआई जांच नहीं कराई गई तो आंदोलन और तेज होगा।

छात्र नेताओं के अनुसार, 16 अगस्त को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और सरकार का समर्थन करने वाले दलों के पुतले जलाए जाएंगे। इसके बाद 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान किया गया है।

छात्र नेताओं ने कहा कि 10 अगस्त का विधानसभा घेराव सिर्फ ट्रेलर था, 20 अगस्त को बड़ा आंदोलन होगा।

#JPSC #JSSC #JSSCCGL #JPSCProtest #StudentProtest #Ranchi #Jharkhand #HemantSoren #RahulGandhi #CBIInquiry #JharkhandJobs

Leave a Comment

और पढ़ें