Weather Alert: बारिश ने कोल्हान वासियों को गर्मी से दिलाई राहत, झारखंड में आज भी बदला-बदला रहेगा मौसम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

Jharkhand में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और कड़क धूप से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन सोमवार शाम हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। खासकर Kolhan क्षेत्र के Jamshedpur और Seraikela में लगभग आधे से एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य में मिला-जुला मौसम रहने की संभावना है। गढ़वा, पलामू और चतरा को छोड़कर राज्य के अधिकतर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

वहीं Dhanbad, Bokaro, Giridih, Hazaribagh और Koderma जैसे जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही वज्रपात का खतरा भी बना रह सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर-पश्चिमी झारखंड में हीटवेव का असर अभी भी जारी रह सकता है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाया। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें सबसे अधिक 9.8 मिमी बारिश Pakur में दर्ज की गई, जबकि कई इलाकों में गर्मी का असर अब भी बना हुआ है।

पढ़ें अपने जिले का हाल

  • Ranchi : अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम 25°C रहने की संभावना
  • Jamshedpur : अधिकतम 39°C और न्यूनतम 26°C
  • Dhanbad : अधिकतम 38°C और न्यूनतम 27°C
  • Daltonganj : अधिकतम 42°C और न्यूनतम 27°C
  • Deoghar : अधिकतम 36°C और न्यूनतम 26°C
  • Medininagar : अधिकतम 42°C और न्यूनतम 27°C
  • McCluskieganj : अधिकतम 39°C और न्यूनतम 25°C

#WeatherAlert #Jharkhand #RainAlert #Heatwave #Jamshedpur #Ranchi #Dhanbad #BreakingNews #JharkhandNews #MonsoonUpdate

और पढ़ें