क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास धमाका, 26 लोगों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

Quetta में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका होने से हड़कंप मच गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक आत्मघाती हमला बताया जा रहा है। धमाके में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 60 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, धमाका चमन फाटक के पास हुआ, जहां एक पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी। विस्फोट इतना जोरदार था कि ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वहीं आसपास मौजूद कई घरों और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव टीमों के साथ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। धमाके के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़ें