धुर्वा में मैदान में सोए व्यक्ति पर चढ़ी तेज रफ्तार गाड़ी, हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

Ranchi: धुर्वा थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मैदान में सो रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति अपने घर के बगल स्थित मैदान में सो रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी मैदान में घुस गई और उस पर चढ़ गई। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

हादसे के बाद वाहन चालक और उसमें सवार लोग गाड़ी छोड़कर भागने लगे। हालांकि स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी, जिसके बाद सूचना मिलने पर धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वाहन चालक समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें