‘डिग्री मैन’ के नाम से मशहूर पूर्व सैनिक के पास 138 डिग्रियां, 2500 से ज्यादा परीक्षाएं पास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

राजस्थान के जयपुर निवासी Dashrath Singh Shekhawat इन दिनों अपनी अनोखी उपलब्धि को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें ‘डिग्री मैन’ कहा जाता है, क्योंकि उनके पास 138 डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट हैं।

55 वर्षीय पूर्व सैनिक दशरथ सिंह शेखावत अब तक 2500 से ज्यादा परीक्षाएं पास कर चुके हैं। सेना से रिटायर होने के बाद भी उनका पढ़ाई के प्रति जुनून कम नहीं हुआ। पिछले 22 वर्षों में उन्होंने लगातार अलग-अलग विषयों में शिक्षा हासिल की है।

उन्होंने फिलॉसफी, धर्म, पत्रकारिता, कानून, राजनीति, अर्थशास्त्र, डिजास्टर मैनेजमेंट, पीस स्टडीज, वास्तु, वैदिक स्टडीज और लेबर लॉ जैसे कई विषयों में कोर्स किए हैं।

दशरथ सिंह शेखावत का कहना है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और ज्ञान की भूख उन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उनकी इस उपलब्धि को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

और पढ़ें