संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
रांची स्थित होटवार जेल से पूर्व मंत्री Alamgir Alam को रिहा कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट से जमानत आदेश की कॉपी मिलने के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई।
जेल से बाहर निकलते ही आलमगीर आलम का स्वागत उनकी विधायक पत्नी Nisat Alam और पोते ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी मौके पर मौजूद रहे। समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया, जिससे वहां जश्न का माहौल देखने को मिला।
गौरतलब है कि 11 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट से आलमगीर आलम को जमानत मिल गई थी, लेकिन बेल ऑर्डर की कॉपी नहीं मिलने के कारण उनकी रिहाई में देरी हुई। इसके बाद आदेश की प्रति पहुंचने पर उन्हें जेल से बाहर आने का मौका मिला।
बता दें कि Enforcement Directorate ने 15 मई 2024 को आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया था। इससे पहले 6 मई 2024 को ईडी की छापेमारी में उनके पीए संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के फ्लैट से 32 करोड़ 20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। इसी मामले में जांच के बाद आलमगीर आलम की गिरफ्तारी हुई थी।
करीब दो साल बाद जेल से बाहर आने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।








