भारी पुलिस बल के साथ एम्स सब पावर ग्रीड 132 केवी टावर का निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीण दो बार कार्य कर चुका था बाधिक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस देवीपुर |

देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एम्स देवघर स्थित एम्स सब पावर ग्रीड में 132 केवी का तार जोड़ने के लिए टावर का निर्माण कार्य गुरुवार को शुरू कराया गया। इसे लेकर जिला उपायुक्त क आदेश के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जबकि ग्रामीण दो बार कार्य बाधिक कर चुका था। आपको बता दें कि देवीपुर प्रखंड अंतर्गत एम्स ग्रिड सब स्टेशन अति महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए शशि प्रकाश सिंह उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी देवघर एम्स पावर सब ग्रिड में 132 केवी का टावर का काम शुरू कराया। लेकिन ग्रामीणों ने उसी दिन रोक दिया। यह एम्स सहित आसपास क्षेत्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण व जरुरी कार्य हैं। एम्स पावर सब ग्रिड 132 केवी बन कर तैयार है। इसी में 132 केवी का कनेक्शन किया जाना है। जिसे लेकर टावर लगाने का काम किया जाना है। लेकिन राजासार के कुछ ग्रामीणों ने अपनी जमीन का हवाला देकर अलग अलग मांगे की जाने लगी और जबरदस्ती ग्रामीणों ने बुधवार को दूसरी बार भी काम बंद करा दिया। जबकि उसी गांव के कुछ ग्रामीणों के सहयोग व सहमतिपूर्वक 132 केवी का कनेक्शन हेतु टावर कार्य पुर्ण किया जा चुका है। बहुत जल्द ही एम्स पावर सब ग्रिड में 132 केवी चालू किया जाना है। इस बावत खोपलाल राम अंचलाधिकारी देवीपुर ने बताया कि ज़ियादा द्वारा अधिग्रहण किया हुआ सरकारी जमीन है। किसी भी हाल में काम नहीं रुकेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किया जायेगा। वहीं गुरवार को राजेश बारला प्रखंड विकास पदाधिकारी देवीपुर, मजिस्ट्रेट पंकज कुमार के देखरेख में उग्र ग्रामीणों को समझाया बुझाया गया और एम्स सब पावर ग्रीड में 132 केवी का तार जोड़ने के लिए टावर का गड्ढा कार्य करना शुरू करावाया। वहीं एजेंसी कपीश पावर के द्वारा त्वरित गति से काम किया जा रहा है। मौके पर देवीपुर थाना के एएसआई सुधांशु पाण्डेय के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस फ़ोर्स था।

और पढ़ें