CUJ के बीटेक छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पिता से माफी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क रांची

झारखंड की राजधानी रांची स्थित Central University of Jharkhand (CUJ) के एक बीटेक छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान Saket Kumar के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

सुसाइड नोट में छलका दर्द

मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्र ने लिखा—
“सॉरी पापा, हम खुद को संभाल नहीं सके… जिंदगी बहुत बोझ लगने लगी थी… घुट-घुट कर जी रहे थे।”
नोट में एक युवती का भी जिक्र किया गया है और पिता से अनुरोध किया गया है कि उसे किसी तरह की परेशानी न हो।

दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ खुलासा

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे तक जब साकेत कमरे से बाहर नहीं निकला, तो मकान मालकिन ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए—छात्र फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छात्र के भाई के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन बिहार के औरंगाबाद ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परीक्षा से एक दिन पहले उठाया कदम

पुलिस ने कमरे से मिले सुसाइड नोट और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि हैंडराइटिंग की पुष्टि हो सके।
यह भी सामने आया है कि साकेत ने परीक्षा से ठीक एक दिन पहले यह कदम उठाया। पुलिस अब कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

और पढ़ें