संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
रांची में आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन (इमका) के झारखंड चैप्टर का वार्षिक मिलन समारोह ‘कनेक्शन्स मीट’ शनिवार रात आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष एवं पलामू के डीआईजी किशोर कौशल ने की। इस अवसर पर महासचिव राजेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार मनोज मलयानिल, पीएनबी के जीएम राजेश कुमार, इमका के उपाध्यक्ष एवं भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी प्रभात उपाध्याय, स्मारिका संपादक प्रो. संतोष उरांव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह में झारखंड चैप्टर की नींव रखने वाले सेल के पदाधिकारी मनोज कुमार और वरिष्ठ पत्रकार आनंद दत्त को “पिलर ऑफ इमका अवार्ड” से सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
अध्यक्ष किशोर कौशल ने कहा कि झारखंड चैप्टर पहले भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहा है और भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को और विस्तार दिया जाएगा। महासचिव राजेश कुमार ने कहा कि इमका अपने सदस्यों के सहयोग और एकजुटता के लिए जाना जाता है, जो इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम में प्रो. देवव्रत सिंह, प्रो. आलोक गुप्ता, मनीष गुप्ता, रंजीत कुमार, विशाल जैन, रीतेश वर्मा, विवेकानंद, देवेंद्र कुमार, समीर उरांव, पंकज चंद्र गोस्वामी समेत कई सदस्य और उनके परिजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।








