गिरिडीह में 10.10 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 10.10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव शंकर साव, हरि शंकर राम, महेंद्र यादव और कमलेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती तलाशी के दौरान दो आरोपियों के पास से करीब 5 किलोग्राम गांजा मिला, जबकि बाद में पकड़े गए दो अन्य आरोपियों के पास से भी लगभग 5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

यह कार्रवाई 23 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कौशर अली के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने पचंबा थाना क्षेत्र के माथाडीह इलाके में छापेमारी करते हुए सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में खड़े दो व्यक्तियों को रोका और तलाशी ली, जहां से गांजा बरामद हुआ।

इसके बाद कड़ाई से पूछताछ में अन्य साथियों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में पचंबा थाना कांड संख्या 38/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 22 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

और पढ़ें