साहिबगंज: Jharkhand Academic Council (जैक) द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 (मैट्रिक) का परिणाम घोषित होते ही साहिबगंज जिला के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जारी मेरिट सूची के अनुसार जिले के टॉप-10 में शामिल विद्यार्थियों ने 94.6% से लेकर 96.8% तक अंक प्राप्त किए हैं।
जिले में प्रथम स्थान Upgrade High School, Islampur के छात्र ने 484 अंक (96.8%) प्राप्त कर हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर St John Berchmans High School, Mundli तथा Hari Sankar Singh High School, Sharmapur के छात्र संयुक्त रूप से 483 अंक (96.6%) के साथ रहे।
तीसरे स्थान पर R K High School, Borio (482 अंक) तथा चौथे स्थान पर Birsa Munda Damin High School, Raksi (481 अंक) ने जगह बनाई। पांचवें स्थान पर 478 अंक (95.6%) के साथ कई विद्यालयों के छात्र संयुक्त रूप से शामिल हैं, जिनमें Holy Cross Girls High School, Sitapahar Pathna एवं St Thomas Girls High School, Barharwa प्रमुख हैं।
छठे स्थान पर High School, Udhwa (477 अंक), सातवें स्थान पर High School, Kotalpokhar एवं Hari Sankar Singh High School, Sharmapur (476 अंक) रहे। आठवें स्थान पर 475 अंक (95%) के साथ Upgrade Urdu Girls High School, Tinpahar सहित अन्य विद्यालयों के छात्र शामिल हैं।
नौवें स्थान पर Upgrade High School, Phulbhanga (474 अंक) तथा दसवें स्थान पर 473 अंक (94.6%) के साथ High School, Radhanagar, High School, Udhwa एवं Upgrade Nagar Palika Girls High School, Sahibganj के छात्र संयुक्त रूप से शामिल हैं।
जिले के इन होनहार विद्यार्थियों की सफलता पर अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
–









