संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क :
केंद्रीय प्रवक्ता सह केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा विभाग के मंत्री Sudiv Kumar Sonu से मुलाकात कर साहिबगंज जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास हेतु ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में विशेष रूप से Shivgadi Dham सहित जिले के अन्य पर्यटन स्थलों के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने की मांग रखी गई।
इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी एवं शिवगादी प्रबंधन समिति, बरहेट के अध्यक्ष रूपक कुमार शाह भी उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि सरकार द्वारा पर्यटन स्थलों के विकास की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी, जिससे क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।








