जमशेदपुर बिरसानगर में फिर चापड़ से हमला, दो युवक घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर |जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चापड़ से हमला किए जाने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

मंगलवार शाम धोबी मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने पीछे से चापड़ से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक घायल हो गए।

घायलों की पहचान गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी रितिक कुमार दास और संदीप कुमार दास के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से लोयला बीएड कॉलेज रोड की ओर जा रहे थे। तभी धोबी मोड़ के पास पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने अचानक उन पर चापड़ से वार कर दिया।

हमले में एक युवक की कनपटी पर चोट लगी, जबकि दूसरे की पीठ पर वार किया गया। हमले के दौरान जब दोनों ने भागने की कोशिश की, तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया और संदीप कुमार सड़क पर गिर पड़ा।

बताया गया कि गिरने के बाद भी हमलावर ने हमला करने की कोशिश की, लेकिन संदीप ने पास पड़े गत्ते से खुद को बचाया, जिससे उसे केवल हल्की खरोंच आई।

घटना के बाद बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें