कोडरमा में जंगली हाथियों का हमला, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोडरमा | 

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कंझियाडीह पंचायत स्थित एक ईंट भट्ठे पर देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि मजदूर अपने अस्थायी ठिकानों में सो रहे थे, तभी अचानक हाथियों का झुंड वहां पहुंचा और तांडव मचाने लगा। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के समय सभी मजदूर गहरी नींद में थे, जिसके कारण उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। हाथियों ने झोपड़ियों और आसपास के ढांचों को भी नुकसान पहुंचाया और कई लोगों को कुचल दिया।

हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना में घायल तीन लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है और हाथियों के दोबारा लौटने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

और पढ़ें