रांची : दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया रांची शाखा द्वारा रांची क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग 2026 एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फीमेल प्रीमियर लीग 2026 के आयोजन के सबसे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. इस अवसर पर रांची शाखा के अध्यक्ष का अनीश जैन, लीग के कन्वीनर सीए मनीष जैन, लीग डायरेक्ट सीए आशीष राणासरिया, महिला लीग की कन्वीनर सीए मनीषा बियानी एवं का नेहा पपनेजा उपस्थित रहे. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओ ने बताया कि इस प्रतिष्ठित लीग की शुरुआत 2016 में पूर्व अध्यक्ष मनीष जैन के द्वारा किया गया था. यह एकमात्र ऐसी लीग है जिसमें केवल चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रोफेशनल ही खिलाड़ी के रूप में भाग लेते हैं. इससे रांची के सीए समुदाय के बीच में न केवल खेल भावना को बढ़ावा देने के माध्यम बनी है बल्कि आपसी समन्वय नेटवर्किंग एवं स्वास्थ्य जागरूकता का भी एक महत्वपूर्ण मंच बन चुकी है.
इस साल यह लीग 17 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक रांची जिमखाना क्लब ग्राउंड टीपाटोली में दिव्य- नवरात्रि प्रारूप में टेनिस बॉल से खेली जाएगी. प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की कुल 8 टीमे महिला वर्ग की 5 टीमे भाग ले रही है जिनमें शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट टीम मालिक एवं खिलाड़ी के रूप में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं.
पुरुष वर्ग की प्रमुख टीमों में गरुड़ा (सीए
आर. के. कौशल एवं सीए बिनोद बांका), रांची इंडियंस (सीए राजीव रंजन मित्तल एवं सीए संजय अग्रवाल), रांची वारियर्स (सीए जे. पी. शर्मा), वेल्थ मैटर्स (सीए रणजीत गारोडिया), रांची धुरंधर (सीए संदीप जालान एवं सीए तिरु आशीष जालान), रांची टायफून चैलेंजर्स (सीए अरुण जाजोदिया एवं मनीष अग्रवाल) तथा रांची सुपर स्ट्राइकर्स (सीए राहुल चौधरी) शामिल हैं। वहीं महिला वर्ग में सुविधा सुपरनोवा (सीए रिंकू खेमका एवं सीए मनीषा बियानी), रांची वारियर्स (सीए नीतू जेजानी), रांची टोर्नेडोज़ (सीए भुवनेश कुमार ठाकुर), वेल्थ मैटर्स (सीए रणजीत गारोडिया और सीए ऋचा अरोड़ा) एवं रांची इंडियंस (सीए राजीव रंजन मित्तल एवं सीए संजय अग्रवाल) की टीमें भाग ले रही है। आयोजकों ने बताया कि इस लीग के सफल आयोजन में विभिन्न प्रतिष्ठित व्यवसायिक एवं कॉर्परिट संस्थान प्रायोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिससे यह आयोजन और अधिक भव्य एवं आकर्षक बन रहा है। प्रेस वार्ता में यह भी जानकारी दी गई कि आज ही रांची क्लब में सभी टीम मालिकों एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति में लीग की ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया जाएगा, जो इस आयोजन के उत्साह को और बढ़ाएगा।
इस अवसर पर रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल, सचिव सीए दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष सीए हरेंदर भारती, कार्यकारिणी सदस्य सीए अभिषेक केडिया, सीए भुवनेश ठाकुर, सीए निशांत मोदी, लीग के सह-कन्वेनर सीए श्रीकांत शर्मा, सीए हेमंत माहेश्वरी, सीए विकास जैन एवं आयोजन समिति से जुड़े सदस्य सीए निशा अग्रवाल, सीए आयुषी अग्रवाल एवं सीए रोहित रॉय सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।अंत में आयोजकों ने रांची के सीए समुदाय से अपील की कि वे इस खेल उत्सव में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस आयोजन को सफल बनाएं।









