गंगा किनारे महिला शव मामले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



साहिबगंज, सोमवार को  साहिबगंज पुलिस ने राधानगर थाना क्षेत्र में गंगा नदी किनारे मिले महिला शव मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे राधानगर थाना को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर गांव स्थित गंगा नदी किनारे एक महिला का शव पानी में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

इस संबंध में राधानगर थाना कांड संख्या 102/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238(a) एवं 3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।



गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कांड के नामजद आरोपी राहुल शेख (उम्र 25 वर्ष, पिता शाहजहां शेख, निवासी हाजी खुशरूद्दीन टोला, पूर्वी उधवा दियारा, थाना राधानगर, जिला साहेबगंज) को 5 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी घटनास्थल के समीप से बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को सोमवार 6 अप्रैल 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस कार्रवाई में शामिल छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल विमलेश कुमार त्रिपाठी के अलावा पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, थाना प्रभारी राधानगर अमर कुमार मिंज, थाना प्रभारी राजमहल हसनैन अंसारी, जुमराती अंसारी, पंकज कुमार दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें