मालदा–दीघा के बीच समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



मालदा। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने मालदा टाउन और दीघा के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस पहल से खासकर पर्यटन और छुट्टियों के दौरान सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 03465 मालदा टाउन–दीघा समर स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 02 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित होगी। यह ट्रेन दोपहर 1:10 बजे मालदा टाउन से प्रस्थान कर उसी दिन रात 11:00 बजे दीघा पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 03466 दीघा–मालदा टाउन समर स्पेशल भी इसी अवधि में हर शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन दीघा से रात 11:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:20 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन का ठहराव मार्ग में न्यू फरक्का, पाकुड़, रामपुरहाट, सैंथिया, बोलपुर शांतिनिकेतन, बर्द्धमान, दानकुनी, अंदुल, मेचेदा, तमलुक और कांथि जैसे प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है, जिससे बीच के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी कोच की व्यवस्था रहेगी, ताकि हर वर्ग के यात्री आरामदायक यात्रा कर सकें।

गर्मी के सीजन में समुद्री पर्यटन स्थल दीघा जाने वाले यात्रियों के लिए यह समर स्पेशल ट्रेन एक बड़ी राहत साबित होगी और भीड़भाड़ को कम करने में भी सहायक बनेगी।

संवाददाता जितेन्द्र सेन

Reporter journalist JICHU SEN

Leave a Comment

और पढ़ें