साहिबगंज/तीनपहाड़। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के अंतर्गत तीनपहाड़ और धमधमिया रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे फाटक संख्या 47/सी के स्थान पर प्रस्तावित सड़क ऊपरी पुल (रोड ओवर ब्रिज) के निर्माण कार्य को लेकर तीन दिन विशेष ट्रैफिक एवं विद्युत ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई यात्री ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
रेलवे के अनुसार पुल निर्माण के लिए कंपोजिट गर्डर स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 8 मार्च, 9 मार्च और 11 मार्च 2026 को सुबह के समय ट्रैफिक एवं बिजली ब्लॉक रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को विलंब से चलाया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
8 मार्च को ट्रेनों की यह व्यवस्था
8 मार्च को सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान
रामपुरहाट–गया पैसेंजर (गाड़ी संख्या 53403) को रामपुरहाट से एक घंटे विलंब से रवाना किया जाएगा।
बर्धमान–साहिबगंज पैसेंजर (गाड़ी संख्या 63063) को बरहरवा स्टेशन पर लगभग 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13032) को तीनपहाड़ स्टेशन पर करीब 10 मिनट रोका जाएगा।
9 मार्च को भी रहेगा प्रभाव
9 मार्च को सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक ट्रैफिक एवं बिजली ब्लॉक रहेगा। इस दिन
रामपुरहाट–गया पैसेंजर (गाड़ी संख्या 53403) को रामपुरहाट से 90 मिनट विलंब से चलाया जाएगा।
मालदा टाउन–आनंद विहार विशेष ट्रेन (गाड़ी संख्या 03435) को मालदा टाउन से एक घंटे विलंब से रवाना किया जाएगा।
बर्धमान–साहिबगंज पैसेंजर (गाड़ी संख्या 63063) को हावड़ा मंडल में 30 मिनट तथा बरहरवा स्टेशन पर 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13032) को साहिबगंज और तीनपहाड़ के बीच मार्ग में लगभग एक घंटे नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
11 मार्च को भी रहेगा ब्लॉक
11 मार्च को सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस दिन
रामपुरहाट–गया पैसेंजर (गाड़ी संख्या 53403) को रामपुरहाट से एक घंटे विलंब से चलाया जाएगा।
बर्धमान–साहिबगंज पैसेंजर (गाड़ी संख्या 63063) को बरहरवा स्टेशन पर करीब 30 मिनट रोका जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ब्लॉक भागलपुर–अजीमगंज पैसेंजर (गाड़ी संख्या 53030) तथा रामपुरहाट–साहिबगंज पैसेंजर (गाड़ी संख्या 53405) के गुजरने के बाद दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।








