जल्द ही अतिक्रमण मुक्त होगी जिला परिषद की जमीन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीडीसी से दुकानदारों ने की थी जिप की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत

संवाददाता

रामगढ़ : उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल के द्वारा गुरुवार को रामगढ़ बाजार एवं कड़बिंधा स्थित जिला परिषद की जमीन पर बने मार्केट काम्प्लेक्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया कि रामगढ़ बाजार में निर्मित मार्केट काम्प्लेक्स के सामने सब्जी विक्रेताओं के द्वारा अनधिकृत रूप से दुकान लगा दिए जाने के कारण ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में काफी कठिनाई होती है। खास कर रामगढ़ में लगने वाले गुरुवार एवं रविवार को साप्ताहिक हाट के दौरान काफी जाम की स्थिति बन जाती है। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व ही रास्ते को लेकर दो दुकानदारों के बीच मारपीट तक हो गई थी। पीड़ित दुकानदारों के द्वारा भी उपविकास आयुक्त से रामगढ़ बाजार स्थित मार्केट कांप्लेक्स से अतिक्रमण हटाने का लिखित अनुरोध किया है। दुकानदारों के अनुरोध पर ही उप विकास आयुक्त ने गुरुवार को जिला परिषद की जमीन पर हुए अतिक्रमण का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद की जमीन पर से जल्द ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान उपविकास आयुक्त एवं उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल ने कड़बिंधा में जिला परिषद की जमीन पर बनने वाले विवाह भवन के लिए जमीन का निरिक्षण भी किया।

Leave a Comment

और पढ़ें