झारखंड में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप तेज संथाल हुल एक्सप्रेस डेस्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची। झारखंड में शीतलहर ने दस्तक तेज कर दी है। तापमान में लगातार गिरावट के साथ राज्य के कई जिलों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अचानक तापमान नीचे आने से लोगों की परेशानी बढ़ी है, जबकि सुबह और रात के समय ठिठुरन खासतौर पर अधिक दर्ज की जा रही है।

सबसे अधिक असर पलामू, कोल्हान व मध्य झारखंड के हिस्सों में देखा जा रहा है। रांची, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, चतरा और लातेहार में शीतलहर का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। रांची के कांके में तापमान गिरकर 6.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे न्यूनतम स्तर माना जा रहा है।

स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए विशेषज्ञ व प्रशासन लोगों को ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है, ऐसे में गर्म कपड़ों व सुरक्षित रहने के उपायों को अनिवार्य बताया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें