एलन मस्क का दावा—अगले दशक में विश्व युद्ध की आशंका, परमाणु संघर्ष का भी खतरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।

दुनिया के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क ने वैश्विक सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि आने वाले वर्षों में विश्व युद्ध छिड़ने की संभावना बढ़ती जा रही है और यह संघर्ष परमाणु युद्ध का रूप भी ले सकता है। मस्क ने X पर एक पोस्ट के जवाब में यह टिप्पणी की, जिसमें विश्व स्तर पर परमाणु हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण के प्रभाव पर चर्चा की गई थी।

मस्क ने लिखा कि वैश्विक तनाव जिस तरह बढ़ रहा है, उसे देखते हुए युद्ध अवश्यंभावी लग रहा है। उनके अनुसार, यह टकराव आने वाले 5 से 10 वर्षों के भीतर सामने आ सकता है। उन्होंने अनुमान जताया कि यह स्थिति वर्ष 2030 के आसपास गंभीर रूप ले सकती है और यदि हालात नहीं सुधरे तो इसे 10 साल तक का समय भी लग सकता है।

उनकी यह चेतावनी अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का विषय मानी जा रही है, खासकर ऐसे समय में जब कई देशों के बीच सैन्य तनाव और भू-राजनीतिक विवाद लगातार बढ़ रहे हैं।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें