अवैध संबंध के शक पर हमला, महिला की मौत—पति गंभीर, भांजे पर हत्या का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क। रांची।
राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित हेसल टोल प्लाजा के पास एक दंपति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में 31 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतका की पहचान ममता देवी के रूप में हुई है, वहीं घायल व्यक्ति दिनेश्वर कर्माली (45) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद दिनेश्वर ने अपने ही भांजे पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार मामला अवैध संबंध के शक का हो सकता है। बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पहले भांजा संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति के साथ रहने लगा था। इसी दौरान मृतका और आरोपी के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

पुलिस ने बताया कि प्रेम-प्रसंग की दिशा में जांच की जा रही है और घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई सबूतों के आधार पर की जाएगी।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें