डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार सरावगी जी की अनुशंसा पर राजेश कुमार सिंह जी को झारखंड प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके मंच के प्रति सक्रियता, लग्नशीलता, कर्तव्यनिष्ठा एवं ऊर्जा को देखते हुए प्रदान की गई है। श्री सिंह कि नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुशील कुमार सरावगी जी ने कहा कि चूंकि राजेश कुमार सिंह जी एक होनहार, प्रगतिशील, प्रभावशाली व व्यक्तित्व के धनी है। ऐसे में मंच उम्मीद करती है कि श्री सिंह मंच के साथ मिलकर निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे। वहीं राजेश सिंह ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी एवं केंद्रीय नीति के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। और कहा कि मंच ने जिस आशा, विश्वास एवं उम्मीद के साथ हमें जिम्मेवारी सौंपी है उस पर मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मैं अपने दायित्वों की निर्वहन के लिए भरपूर प्रयास करूंगा। राजेश सिंह को मंच की झारखंड प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन साहू जी, प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह जी, अजय मुंडा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय दुबे जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सिंह जी, सोशल मीडिया प्रभारी वैभव सिंह जी, कार्यालय मंत्री सज्जन कुमार पंकज जी, बृंद कुमार, सुमन कुमार सिंह यश सिंह परमार सहित कई लोगों ने बधाई दी है।










