मंगल ग्रह पर पहली बार दर्ज हुई बिजली की गर्जना, वैज्ञानिकों में उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।

अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में एक नई उपलब्धि दर्ज हुई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के रोवर ने मंगल ग्रह पर पहली बार बिजली कड़कने जैसी ध्वनि को रिकॉर्ड करने में सफलता प्राप्त की है। नासा की रिपोर्ट के अनुसार बीते दो वर्षों के दौरान रोवर की रिकॉर्डिंग में कुल 55 बार इलेक्ट्रिकल डिस्चार्ज की घटनाओं का पता लगाया गया है। यह पहली बार है जब मंगल पर बिजली बनने और गरजने की पुष्टि हुई है।

जानकारी के अनुसार ये घटनाएं धूल भरी आंधियों और तेज़ घूमते गुबार के दौरान दर्ज हुईं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे यह स्पष्ट होता है कि मंगल का पतला और शुष्क वातावरण भी उपयुक्त परिस्थितियों में बिजली उत्पन्न करने की क्षमता रखता है। यह खोज भविष्य में ऊर्जा और मौसम संबंधी अध्ययनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस खोज से मंगल के प्राकृतिक वातावरण और मौसम वैज्ञानिक गतिविधियों को बेहतर ढंग से समझने में सहायता मिलेगी। साथ ही यह संभावना भी बढ़ी है कि भविष्य के अभियान और वैज्ञानिक अनुसंधान मंगल पर नए रहस्यों को उजागर करेंगे।

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इस खोज को एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि मंगल ग्रह पर प्राकृतिक प्रक्रियाओं के अस्तित्व को समझने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

और पढ़ें