हेमंत सरकार के सुशासन से BJP में बढ़ी बेचैनी : JMM महासचिव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद पांडेय ने प्रेस वार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार द्वारा स्थापित पारदर्शी और जनहितकारी शासन ही BJP की बेचैनी का मुख्य कारण है।

विनोद पांडेय ने आरोप लगाया कि BJP के कई नेता और कुछ अधिकारी जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक साजिशों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि “सरकार से वेतन लेने वाले कुछ अधिकारी BJP के स्लिपर सेल की तरह कार्य कर रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।” उनके अनुसार, इसी कारण BJP बौखलाई हुई है और लगातार भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है।

JMM महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में समान अवसर और विकास को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी शासन स्थापित किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूती देने से जनता लाभान्वित हो रही है।

उन्होंने दावा किया कि झारखंड की जनता हेमंत सरकार के कार्यों से संतुष्ट है और विकास के रास्ते पर राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है। विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को जनता भली-भांति समझ चुकी है।


Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें