झारखंड पुलिस में बड़ी बहाली की तैयारी, 4919 पदों पर प्रक्रिया शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

झारखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में पुलिस बल को मजबूत करने के उद्देश्य से 4919 सिपाही पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पुलिस विभाग में कुल 9671 पद लंबे समय से रिक्त हैं, जिनमें से पहले चरण में लगभग आधे पदों पर बहाली की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में इन पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विज्ञापन जारी किया था, लेकिन बाद में सरकार द्वारा यह प्रक्रिया वापस ले ली गई और भर्ती रद्द कर दी गई थी। अब लगभग दो साल बाद पुनः नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

आगामी भर्ती में कक्षपाल, होम गार्ड और उत्पाद सिपाही सहित कई संयुक्त पदों पर चयन किया जाएगा। पुलिस बल में लंबे समय से हो रही कमी को दूर करने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से राज्य के हजारों युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीदवार JSSC की ओर से आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस बल को सशक्त बनाने की दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें