रांची,। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने 30 नवंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस मैच के लिए टिकट बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी।
टिकट बिक्री की जानकारी:
· ऑनलाइन टिकट बिक्री शुक्रवार सुबह 11 बजे से जेनी ऐप पर शुरू
· ऑफलाइन टिकट बिक्री 25 नवंबर से स्टेडियम काउंटर पर
· ऑफलाइन काउंटर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे
नवजात के लिए नई नीति:
JSCA उपाध्यक्ष संजय पांडेय नेबताया कि इस बार एक महीने के नवजात शिशु के लिए भी टिकट अनिवार्य होगा। यह नियम पहली बार लागू किया जा रहा है, जबकि पहले छोटे बच्चों के लिए टिकट की आवश्यकता नहीं थी।
टीमों का आगमन:
JSCA अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव नेबताया कि भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 27 नवंबर को गुवाहाटी से चार्टर विमान द्वारा रांची पहुंचेंगी। इसके बाद दोनों टीमों के अभ्यास सत्र शुरू होंगे।
दर्शकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश:
· टिकट को मोड़कर न रखें, बारकोड खराब हो सकता है
· एक टिकट पर केवल एक व्यक्ति को प्रवेश मिलेगा
· पानी की बोतलें, खिलौने, ज्वलनशील पदार्थ ले जाना प्रतिबंधित
· टिकट पर दिए गए रूट से ही प्रवेश करना होगा
टिकट दरें:
· विंग ए, सी: लोअर टियर – 1600 रुपये, अपर टियर – 1300 रुपये
· विंग बी, डी: लोअर टियर – 2200 रुपये, अपर टियर – 1700 रुपये
· ईस्ट एवं वेस्ट हिल: 1200 रुपये
· अमिताभ चौधरी पवेलियन: 2400 रुपये
· प्रेसीडेंट इनक्लोजर: 12,000 रुपये
· एमएस धोनी पवेलियन: 7500 रुपये
स्टेडियम की सभी व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन के साथ बैठक भी हो चुकी है।








