पाकुड़ में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर देशभक्ति का जयघोष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़।  राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पाकुड़ रेलवे मैदान में शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। हावड़ा रेल मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआरएम विशाल कपूर उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक वंदे मातरम गायन से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। डीआरएम कपूर ने कहा कि भारतीय रेल और वंदे मातरम दोनों का इतिहास लगभग 150 वर्ष पुराना है।

उन्होंने पाकुड़ रेलवे स्टेशन की वर्तमान समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए कार्य चल रहा है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें