नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बिंदू भूषण दुबे का बुधवार रात दिल्ली में एक निजि अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।

उनके पार्थिव शरीर को विमान द्वारा रांची लाया जा रहा है, जहाँ उनके अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

श्री दुबे झारखंड की राजनीति में एक जाना-माना चेहरा थे और उन्होंने पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था। उनके निधन की खबर से राज्य के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है।