सिमरिया : झामुमो पार्टी के केंद्रीय महासचिव बिनोद पांडेय और दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा का सिमरिया चौक पर भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। जहां पार्टी केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार चंद्रा और प्रखण्ड अध्यक्ष रमन कुमार साहू के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ महासचिव और मंत्री का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद महासचिव और मंत्री सुभाष चंद्र बोस पार्क में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शिबू सोरेन जिंदाबाद, हेमन्त सोरेन जिंदाबाद व झामुमो पार्टी जिंदाबाद के जोरदार नारा लगाया गया। जानकारी के अनुशार महासचिव व मंत्री चतरा में पार्टी कार्यालय उद्घटान कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने सिमरिया में स्वागत किया।मौके पर जिला उपाध्यक्ष पुरन राम, प्रमुख रोहन साव, जिप सदस्य देवनंदन साहू, प्रखण्ड सचिव भूपेंद्र ठाकुर, नेमधारी महतो, मालेश्वर साहू, गिरधारी यादव, पवन कुमार साव, इकरामुल हक, बिनोद महतो, कृष्णा साव, सलीम अख्तर, संदीप कुमार साहू, श्याम सुंदर साहू, रवि वर्मा,अघनु महतो सहित बड़ी संख्या में पुरुष व महिला कार्यकर्ता शामिल थे।
