दुर्गापूजा के बाद भी वेतन न मिलने से गिरिडीह के सफाई कर्मी भड़के, निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर किया तालाबंदी

गिरिडीह । नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने दुर्गा पूजा के बाद भी वेतन न मिलने पर शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और तत्काल वेतन भुगतान की मांग करते हुए कार्यबहिष्कार की घोषणा की।
कर्मचारियों ने बताया कि पूजा जैसे बड़े त्योहार पर वेतन न मिलने से उनके परिवार गंभीर आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद निगम प्रबंधन लापरवाही बरत रहा है।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी। इस मामले में निगम प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment