आईएएस आकांक्षा रंजन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची : झारखंड कैडर की 2013 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस अधिकारी आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। राज्य सरकार ने सोमवार को उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र एनओसी जारी किया था। इसके बाद मंगलवार को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित करने का आदेश जारी कर दिया। आकांक्षा रंजन फिलहाल राज्य में हथकरघा, रेशम और हस्तशिल्प निदेशक के पद पर कार्यरत थीं। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग डीओपीटी ने 14 अगस्त को ही उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में उप सचिव के पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया था।
राज्य सरकार से औपचारिक एनओसी जारी होने के साथ ही उनका प्रतिनियुक्ति पर जाना तय हो गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें