रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को कोलकाता से रांची लौटते समय बहरागोड़ा में रुके। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला रांची के लिए रवाना हुआ और वह देर शाम राजधानी पहुंचे। मुख्यमंत्री की कोलकाता यात्रा को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वहां डीजीपी राजीव कुमार और कोलकाता के मेयर सह शहरी विकास मंत्री फ़िरहाद हकीम से किन मुद्दों पर चर्चा हुई।
