धूमधाम से मनाया ईद उल मिलादुन्नबी

देवीपुर

मोहम्मद पैगम्बर के जन्म दिन के अवसर पर शुक्रवार को ईद उल मिलादुन्नबी त्यौहार धूमधाम से शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। यह दिन अल्लाह के दूत कहे जाने वाले मोहम्मद पैगंबर मुहम्मद से जुड़ा हुआ है। इसे लेकर शंकरपुर में ईद उल मिलादुन्नबी त्यौहार मनाया गया। बताया कि नूरी मस्जिद शंकरपुर की जानिब से पूर्वजों से मनाए आ रहे जश्ने ईद मिलादुन्नबी इस साल भी काफी धुमधाम से मनाया जा रहा है। साथ ही प्रखंड के मुस्लिम बाहुल्य गांव झुमरबाद, समलापुर, हुसैनाबाद, जगमनिया, प्राणडीह, जितजोरी, राजपुरा, हुसैनाबाद रहबाद, फूलकरी समेत अन्य गांव जुलुस निकाला गया। सुबह ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। मौके पर जितजोरी मुखिया सुभाष कुमार यादव, वार्ड सदस्य मुबारक अंसारी, सदर तस्लीम अंसारी, सीक्रेटी अकबर अंसारी, शालिग्राम मंडल, प्रकाश यादव, सेराज हिंदुस्तानी, अब्दुल सुभान, सगीर अंसारी, असगर अंसारी, अलाउद्दीन, मनीर, मोहम्मद फिरोज आदि सैंकड़ो उपस्थित थे।

Leave a Comment