Search
Close this search box.

झारखंड की महिला के साथ हरियाणा में दुष्कर्म, नामी व्यवसायी पर केस दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करनाल हरियाणा। करनाल में एक प्रवासी घरेलू सहायिका ने नामी व्यवसायी अमित गुप्ता पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है और एक एजेंसी के माध्यम से करनाल आई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, 14 अगस्त को जब आरोपी की पत्नी और बेटी घर पर मौजूद नहीं थीं, तो अमित गुप्ता ने उसे चाय देने के बहाने कमरे में बुलाया और कथित तौर पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और चुप रहने के एवज में वेतन में 10 हजार रुपये बढ़ाने का लालच भी दिया। महिला ने बताया कि 5 अगस्त को उसे आरोपी के घर काम मिला था और तीसरे दिन ही छेड़छाड़ की घटना हुई थी। उस समय आरोपी ने माफी मांगते हुए दोबारा ऐसा न करने की बात कही थी। शुरुआती शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने 22 अगस्त को महिला चौकी, मॉडल टाउन में लिखित शिकायत दी। इसके बाद मामला थाना सिविल लाइन में दर्ज किया गया। करनाल महिला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 351 के तहत FIR दर्ज की है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कर नमूने फोरेंसिक जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिए गए हैं। इधर, आरोपी अमित गुप्ता ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया है। उनका कहना है कि उन्हें साजिशन फंसाया जा रहा है। गुप्ता करनाल के जाने-माने व्यवसायी हैं और हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबी माने जाते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से भी जन्मदिन की बधाई प्राप्त हो चुकी है।

Leave a Comment

और पढ़ें