पटना।
पटना में आयोजित ‘वोट अधिकार यात्रा’ के मंच से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा मुझे झूठे मामले में जेल में डाल दिया गया। अगर हम जेल नहीं गए होते, तो झारखंड में लोकसभा चुनाव में भाजपा का खाता नहीं खुलने देता।
सोरेन ने आगे कहा कि उनकी सरकार ने झारखंड की आधी आबादी को पलायन से रोकने के लिए ‘आदिवासी सम्मान’ समेत कई योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी वोट चोरी के सहारे सत्ता में बनी हुई है।
उन्होंने कहा—
“यह कोई नई बात नहीं है, भाजपा का यह गोरखधंधा बहुत पहले से चला आ रहा है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष और हमारे बड़े भाई राहुल गांधी ने इसका सबूत जुटाकर जनता के सामने रखा है। इसके लिए पूरा देश उनका आभारी है।”
सोरेन ने विपक्षी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि इसका मुकाबला सिर्फ एकता से किया जा सकता है। पटना में उमड़ी भीड़ को उन्होंने INDIA गठबंधन की मजबूती का प्रमाण बताया।
(खबर अपडेट जारी है…)
