रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 1 जुलाई 2025 को कक्षा 11वीं (सेशन 2024-25) का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है।
विद्यार्थी अपना रिजल्ट JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
कैसे देखें JAC 11वीं रिजल्ट 2025:
-
सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं।
-
“Class 11 Examination Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-
रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टूडेंट्स से अपील:
JAC ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपने परिणाम की एक सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
👉 नोट: यह परिणाम केवल प्रारंभिक सूचना के लिए है। मूल अंक पत्र बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।
