Search
Close this search box.

श्रावण माह 2025 के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा बैठक का आयोजन किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची:श्रावण माह 2025 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए उपायुक्त सह अध्यक्ष, पहाड़ी मंदिर विकास समिति रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय, ब्लॉक-ए स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर) अजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रांची (सदर) उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्यगण सुशील कुमार, आनंद गडोदिया, सुनील माथुर, मदनपाल पारिख सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने कहा कि श्रावण माह एक पवित्र और आस्था से जुड़ा अवसर है। इसके दौरान भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने मंदिर परिसर और व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर दिशा-निर्देश दिए, जिनमें शामिल हैं:

  1. सरकारी पूजा के उपरांत मंदिर का द्वार सुबह 3:30 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए खोला जाए।
  2. अरघा सिस्टम के माध्यम से जलाभिषेक की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि अधिक संख्या में भक्त भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर सकें।
  3. हर सोमवार को मंदिर परिसर एवं मुख्य द्वार की पुष्प सजावट सुनिश्चित की जाए।
  4. सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर के बाहर बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश।
  5. खोया-पाया सूचना केंद्र और साउंड सिस्टम की स्थापना का निर्देश।
  6. विधि-व्यवस्था, नगर निगम, चिकित्सा दल, अग्निशमन सेवाओं की व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को अनुरोध पत्र भेजने का निर्देश।
  7. आम श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समय सारणी प्रदर्शित करने का निर्देश।
  8. मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश।
  9. असामाजिक तत्वों पर निगरानी और लगातार पेट्रोलिंग के लिए संबंधित थाना को निर्देशित किया गया।
  10. श्रावण माह के दौरान अनुमानित व्यय और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि श्रावण माह में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और आस्था का पूरा ध्यान रखा जाए। प्रशासनिक समन्वय से श्रद्धालुओं के लिए एक सुव्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें