Search
Close this search box.

अज्ञात बाइक की ठोकर से महिला हुई घायल, रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता।

बोरियो:- थाना क्षेत्र के हरिनचरा मोड़ के समीप अज्ञात बाईक के ठोकर से बड़ा पांदन निवासी चांदी पहाड़िन(39) घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पति गंगाराम पहाड़िया के साथ बोरियो से पैदल अपने घर जा रही थी। तभी हरिनचरा मोड़ के समीप तेज रफ़्तार बाइक सवार ने महिला को पीछे से ठोकर मार दी। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही बोरियो पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ उपस्थित डॉ रोहित कुमार गोंड ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें