Search
Close this search box.

हूल दिवस पर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता।

उधवा: हूल दिवस के अवसर पर सोमवार को उधवा चौक स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर प्रखंड प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। इस दौरान बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी, थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन, प्रखंड प्रमुख स्टेनशिला सोरेन, उप प्रमुख मामलोत शेख, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बबुआ, पतौड़ा पंचायत की मुखिया धनी पहाड़िन ने संयुक्त रूप से बारी-बारी से सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहीं प्रखंड प्रमुख स्टेनशिला सोरेन ने कहा कि यह दिवस समर्पित है उन वीर संथाल आदिवासियों को, जिन्होंने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र आंदोलन किया था। मौके पर फिरोज शेख, खबीर आलम, बबलू हांसदा सहित अन्य मौजूद थे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें