संथाल हुल एक्सप्रेस संवाददाता
रामगढ़।चित्रगुप्त महापरिवार गोला की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई बक्शी टोला स्थित चित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में हुई इस बैठक की अध्यक्षता चित्रांश दीपक कुमार सिन्हा ने की। चूँकि चित्रांश महापरिवार गोला की मासिक बैठक प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होती है। इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि आगामी गुरुपूर्णिमा दिनांक 10.07.2025 दिन गुरुवार को चित्रगुप्त मंदिर(बक्शी टोला) में संध्या महाआरती का आयोजन किया गया है। महाआरती के उपरांत “खीर महाभोग” का वितरण किया जायेगा। इस मौके पर उपस्थित सभी चित्रांश ने उत्साहित होकर इसके आयोजन की सहमति जताई।इस मौके पर महापरिवार के सचिव रविन्द्र कुमार सिन्हा ने सभी चित्रांश बन्धुओं से आग्रह किया कि गुरुपूर्णिमा के दिन सभी बढ़चढ़कर अपनी सहभागिता दिखाएं तथा विशेष रूप से चित्रांश महिलाएँ एवं बच्चियाँ अवश्य अपनी सहभागिता दिखायें।मौके पर धीरेन्द्र नारायण बक्शी, अजीत कुमार सिन्हा, जितेंद्र बक्शी, सुमन कुमार सिन्हा, संजय बक्शी, सुजीत सिन्हा, बिपुल कुमार सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा “राजु”, महेंद्र बक्शी, मनोज कुमार सिन्हा सहित कई अन्य उपस्थित थे।
